

शिकायत के मुताबिक, जब महिला और उनके पति कमरे के बाथरूम में थे, तभी अचानक हाउसकीपिंग स्टॉफ का एक सदस्य मास्टर की के जरिए कमरे के अंदर दाखिल हो गया। दंपत्ति ने अंदर से चिल्लाकर ‘नो सर्विस’ (सेवा की जरूरत नहीं) भी कहा, लेकिन इसके बावजूद स्टॉफ सदस्य अंदर आया और बाथरूम के टूटे हुए दरवाजे के जरिए अंदर झांका। इस घटना से दंपत्ति को गहरा मानसिक आघात पहुंचा और उन्होंने इसे अपनी निजता का गंभीर उल्लंघन माना।