

पुलिस के अनुसार, छीपा कॉलोनी निवासी अब्दुल मजीद (70) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहम्मद इमरान (35) ने एमबी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों रोज की तरह सुबह नमाज के बाद चाय पीने के लिए शक्ति टी स्टॉल पर पहुंचे थे। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका एमबी अस्पताल में इलाज जारी है।