

सामाजिक उत्थान को समर्पित यह 10वां गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड मात्र एक कीर्तिमान नहीं, बल्कि स्मृति, श्रद्धा और कृतज्ञता से अर्पित एक भावपूर्ण संकल्प है, मेरे पूज्य पिताश्री, श्रीजी हुज़ूर अरविंद सिंह जी मेवाड़ की पुण्य स्मृति को समर्पित। यह “सृजन और सहयोग” की सनातन परंपरा का सशक्त प्रतीक है, जो युगों से प्रगति और विकास का पथ प्रशस्त करती आई है।