

वीडियो में आ रही आवाज के मुताबिक दोस्त चालक को स्पीड कम करने की बात भी कह रहे थे। कुछ ही देर में कार हादसे का शिकार हो गई। लेकिन, मोबाइल में वीडियो चालू ही रहा। ऐसे में हादसे में हताहत होने के बाद युवकों के कराहने की आवाजें सुनाई दे रही थी। जो होश में रहे, वे बचा लेने की गुहार लगा रहे थे। कह रहे थे कि – ‘कोई हमें बचा लो, मैं कार के अंदर फंसा हुआ हूं… क्या कोई सुन रहा है? ‘ भाई अंदर फंसा हूं, कोई बचा लो… भाई कोई मुझे बचा लो, मुझे सांस नहीं आ रही है। भाई कोई मुझे बाहर निकालो…’।