

उदयपुर। उदयपुर ग्रामीण विधानसभा से तीन बार के विधायक फूलसिंह मीणा की जीवन यात्रा बताती है कि जज्बा हो तो उम्र, हालात और जिम्मेदारियां भी राह नहीं रोक पातीं। महज 15 साल की उम्र में सातवीं कक्षा के बाद मीणा का स्कूल छूट गया। खेतों में काम किया, मजदूरी की। सेना में जाने का सपना था, पर शिक्षा की कमी आड़े आ गई। हालात के सहारे जीवन आगे बढ़ा, समाजसेवा से जुड़ाव हुआ और राजनीति में कदम रख दिया। पार्षद बने, फिर विधायक, लेकिन दिल में कहीं यह टीस बनी रही कि पढ़ाई अधूरी रह गई।