

जानकारी के अनुसार, नूपुर और स्टेबिन की रॉयल वेडिंग 11 जनवरी को उदयपुर के एक होटल में संपन्न होगी। शादी से पहले के कार्यक्रम 9 जनवरी से शुरू हो जाएंगे, जिनमें पारंपरिक रस्में और पारिवारिक आयोजन शामिल होंगे। शादी को पूरी तरह भव्य और रॉयल अंदाज में आयोजित किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद इसे निजी रखने का फैसला लिया गया है।