Udaipur: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज आएंगे उदयपुर, बीएन यूनिवर्सिटी के स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल
Udaipur: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज आएंगे उदयपुर, बीएन यूनिवर्सिटी के स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल


रक्षा मंत्री दोपहर 2.10 बजे समोरबाग तथा इसके बाद 2.30 बजे सिटी पैलेस जाएंगे। सिंह 2.45 बजे सिटी पैलेस से प्रस्थान कर 3.15 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा वहां से स्पेशल एयरक्राफ्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। स्थापना दिवस समारोह में उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ और राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ शामिल होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेवाड़ के पूर्व राज परिवार के सदस्य और नाथद्वारा विधायक विश्व राज सिंह मेवाड़ करेंगे।



Source link