

यह मामला तब सामने आया जब एक सरकारी स्कूल के शिक्षक राहुल और एक महिला सोनू के नग्न शव उदयपुर के गोगुंदा थाना क्षेत्र के जंगल में पाए गए थे। पुलिस जांच में तांत्रिक भालेश की गिरफ्तारी के बाद जो खुलासा हुआ, उसने सभी को चौंका दिया। पुलिस के अनुसार भालेश का सोनू कंवर के साथ पांच साल से संबंध था। लेकिन जब सोनू राहुल के संपर्क में आई, तो भालेश ने दोनों को रास्ते से हटाने की साजिश रची। उसने राहुल और सोनू को जंगल में सुलह करने के बहाने बुलाया और वहाँ संबंध बनाने के लिए उकसाया।