

Weather Update : समूचे मेवाड़ में पारे के उतार-चढ़ाव में अगले तीन दिन फिर गिरावट देखी जा सकती है। इसकी वजह जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्फबारी की संभावना है। ऐसे में सर्द हवाएं मेवाड़ सहित प्रदेश में पहुंचेंगी, जिससे शीतलहर के आसार बन रहे हैं। सर्दी का असर बढ़ने के बीच ही प्रदेश के कुछ हिस्सों में इस सर्द मौसम की पहली मावठ होने की संभावनाएं बन रही हैं।