Udaipur: मुंह छिपाते नजर आए मूवी डायरेक्टर विक्रम भट्ट और पत्नी श्वेताम्बरी, 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में आज होगी कोर्ट में पेशी
Udaipur: मुंह छिपाते नजर आए मूवी डायरेक्टर विक्रम भट्ट और पत्नी श्वेताम्बरी, 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में आज होगी कोर्ट में पेशी

बारह घंटे से भी ज्यादा का सफर तय कर लाए आरोपी पति-पत्नी को चित्रकूट नगर स्थित डिप्टी कार्यालय में ही रखा है। अब मंगलवार सुबह दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उदयपुर लौटने के बाद जांच अधिकारी डिप्टी छगन राजपुरोहित ने कहा कि मुख्य आरोपी श्वेताम्बरी और विक्रम भट्ट को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड के जरिए उदयपुर ले आए हैं। विस्तृत पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच को लेकर अब तक तीन बार मुंबई जाना पड़ा, वहीं 10 दिन वहीं रुकना पड़ा था। मामले में मुंबई पुलिस का शुरुआती सहयोग ठीक था, लेकिन अंतिम समय में निराश करने वाला रहा।

Source link