

सेमारी थानाधिकारी गोपाल कृष्ण मीणा के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 11 बजे अचानक घर से चीखने की आवाजें सुनाई दीं। पड़ोसी तुरंत दौड़कर पहुंचे। भीतर का दृश्य देखकर सबके होश उड़ गए। फर्श पर गौरी मीणा और उसका नातिन खून से लथपथ पड़े थे। दोनों के सिर, छाती और पेट पर कई गहरे वार थे। महिला के पैरों पर इतने क्रूर तरीके से हमला किया गया था कि वे कटकर अलग हो गए। पैरों से चांदी के कड़े भी गायब थे।