

थानाधिकारी अजय सिंह राव ने बताया कि चार नवंबर को गोविंद नगर सेक्टर-13 निवासी दीपक पुत्र रमेश चंद्र जैन के घर में चोरी हुई थी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो वाहनों की पहचान हुई। इसके बाद कड़ी से कड़ी जोड़ी तो उदयपुर, सलूंबर, बांसवाड़ा, रतलाम, गुना ग्वालियर होते हुए दिल्ली तक आरोपियों के जाने का पता चला। पुलिस ने भेस बदलकर दस दिन दिल्ली में गुजारे। जहां कई जगहों से फुटेज जुटाए तो आरोपियों का पता चल गया।