

उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रोफेसर सुनीता मिश्रा को उनके विवादित औरंगजेब वाले बयान के कारण पद छोड़ना पड़ा है। दो माह के अवकाश के बाद आखिरकार राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने उनका त्यागपत्र स्वीकार कर लिया। मिश्रा पर लगाए गए आरोपों की जांच संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में गठित समिति कर रही थी। वर्तमान में विश्वविद्यालय के कुलगुरु का अतिरिक्त कार्यभार डॉ. बीपी सारस्वत के पास है।
Source link