

लाल रंग के लहंगे में दुल्हन की शाही एंट्री, सुनहरी शेरवानी पहने दूल्हे का राजपूताना लुक और सजाई गई नौकाएं, इस शादी को एक ग्लोबल रॉयल इवेंट बना दिया। झील के बीच स्थित ऐतिहासिक जगमंदिर को रोशनी, फूलों और पारंपरिक राजस्थानी शिल्प से इस तरह सजाया गया कि पूरे परिसर की छवि एक जिंदगी से भरे परीकथा महल जैसी लग रही थी।