

मेहमानों में सिलिकॉन वैली के टॉप वेंचर कैपिटलिस्ट, हॉलीवुड सेलेब्रिटीज, बॉलीवुड के कई बड़े नाम और भारत-अमेरिका के कई अरबपति बिजनेसमैन शामिल हुए हैं। मेहंदी और संगीत में परफॉर्म करने के लिए दुबई से विशेष डांस ग्रुप बुलाया गया है। इसके बाद फरवरी में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी होने वाली है, जिसकी चर्चा अभी से हो रही है।