

सोफिया और उनकी टीम के बनाए उत्पाद पूरी तरह हैंडमेड हैं। उनकी टीम रेजिन कला, क्रोशिए कार्य, गोटा कढ़ाई, हैंड पेंटिंग, कला व शिल्प उत्पाद और शादी-विवाह की पैकिंग सामग्री तैयार करती है। इन उत्पादों से महिलाएं न सिर्फ आय अर्जित कर रही हैं, बल्कि उदयपुर की पारंपरिक कला को भी नए रूप में आगे बढ़ा रही हैं। प्रशिक्षित महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी उदयपुर में समय-समय पर लगाई जाती है, जहां अपना हुनर दिखाने और बिक्री का मंच मिलता है।