

थानाधिकारी राजेंद्रसिंह चारण ने बताया कि हादसे में देबारी निवासी प्रतापसिंह (27) पुत्र उदयसिंह देवड़ा की मौत हो गई। सामने आया कि उसी के दोस्त कमलोद निवासी जिगर जोशी के हाथ से पिस्टल चली थी। घटना उस समय हुई, जब आरोपी और एक अन्य साथी प्रतापसिंह के खेत पर मौजूद थे। यहां गोली लगने से घायल प्रतापसिंह को दोस्तों ने ही अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को मुर्दाघर में रखवाया। पोस्टमार्टम सोमवार को होगा।