कोविड के कारण विदेशी पर्यटकों की संख्या अचानक घट गई थी। अब धीरे-धीरे दोबारा बढ़ रही है। 2024 और 2025 के अक्टूबर माह में विदेशी पर्यटकों की तादाद तुलनात्मक रूप से अच्छी रही। फ्रांस, अमेरिका, यूके, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया से आने वाले टूर ग्रुप्स सबसे आगे रहे। पर्यटन विभाग का मानना है कि 2025 में अक्टूबर का आंकड़ा इससे भी ऊपर जा सकता है, क्योंकि पर्यटन के क्षेत्र में कई नवाचार हो रहे हैं।