

चेतना के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1 लाख 87 हजार फॉलोअर्स हैं। बतौर इन्फ्लुएंसर उसे सीएम हाउस में भी जाने का मौका मिला, जहां सीएम भजनलाल से मिली। अब तो परिचित, रिश्तेदार, समाजजन आदि सब जान गए हैं कि चेतना सोशल मीडिया का बेस्ट यूज कर रही हैं। जो लोग पहले उलाहना देते थे, वे अब इन्फ्लुएंसर बनने की टेक्निक पूछते हैं। वे चेतना के साथ वीडियो में शामिल होने की चाह रखते हैं। अपने बच्चों को भी चेतना जैसा बनने की नसीहत देते हैं।