

सूक्ष्म कला के इस महारथी का नाम पहले से ही कई विश्व रिकॉर्ड्स में दर्ज है। उन्होंने अब तक 121 से अधिक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, जिनमें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, लिम्का बुक, यूनिक वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और वर्ल्ड अमेजिंग रिकॉर्ड्स शामिल हैं। उनकी सबसे चर्चित कलाकृतियों में दुनिया की सबसे छोटी सोने की चेन, स्वर्ण की चाय की केतली और सबसे छोटा गोल्ड स्टंप प्रमुख हैं।