

कार्य पूरा होने के बाद यह तिराहा शहर के दक्षिणी प्रवेश द्वार पर जाम और हादसों से राहत देगा। वर्तमान में बलीचा तिराहे पर पीक ऑवर में लगभग 2970 पीसीयू वाहन यातायात दर्ज किया है। पीसीयू यातायात एक समान पैमाने पर मापने की इकाई है, जिसका अर्थ पैसेंजर कार यूनिट है। पिछले वर्षों में यहां भारी वाहन, शहर से गुजरने वाले ट्रक और बाहरी ट्रैफिक के कारण लगातार जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति रहती थी।