

साउथ एक्सटेंशन को लोगों की पहली पसंद बनने के पीछे कई कारण है। यह क्षेत्र नया विकसित क्षेत्र है, जहां 80 से 100 फीट चौड़ी सड़कें हैं। यूडीए ने अपने मास्टर प्लान में पार्क, अस्पताल, स्कूल और बाजार के लिए अलग-अलग स्थान छोड़े हैं। बलीचा नई मंडी और आसपास के क्षेत्रों में कई सरकारी कार्यालय प्रस्तावित है, जिससे यह क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है। भूमाफियाओं द्वारा निजी प्लानिंग के मुकाबले यूडीए की रिजर्व प्राइस काफी कम है, जिससे खरीद के तुरंत बाद भूखंडों की कीमत में उछाल देखा जा रहा है। इसी वजह से योजना निवेश और आवास दोनों दृष्टि से सबसे आकर्षक बन गई है।