Rajasthan: ‘मैं सीए बन गई… पापा सुन रहे हो ना…’ पिता के दाह संस्कार के समय आया बेटी का रिजल्ट
Rajasthan: ‘मैं सीए बन गई… पापा सुन रहे हो ना…’ पिता के दाह संस्कार के समय आया बेटी का रिजल्ट


एक ओर रीमी के पिता के निधन से अनजान परिचित और दोस्त बधाई के मैसेज भेज रहे थे। उसके सहपाठी और इंस्टीट्यूट में भी रीमी की सफलता पर मिठाइयां बंट रही थी। तो दूसरी ओर रीमी पिता के निधन पर बेहाल थी। पिता को अंतिम विदाई देते वक्त भी रीमी एक ही बात कह रही थी- ‘पापा आप चाहते थे मैं सीए बनूं, कैसे बताऊं कि मैं सीए बन गई…।’ इस विकट घड़ी में रीमी को थामने वाले कई थे, लेकिन बेटी की पीठ थपथपाने, उसका सिर चूमने वाले पिता नहीं थे।



Source link