

जब्बर सिंह की आकस्मिक मौत से हर कोई अचंभित है। जब्बर सिंह मूलत: उदयपुर जिले में बिरोड़ी ग्राम पंचायत के अठवाल गांव के निवासी थे। उन्होंने 2011 में बतौर कांस्टेबल पुलिस सेवा की शुरुआत की। उनके पिता भी जेल विभाग से सेवानिवृत हुए थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बच्चे, माता-पिता हैं।