

टीम ने मुख्य आरोपी और हिस्ट्रीशीटर सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। टीम को शुक्रवार रात सूचना मिली कि आरोपी उदयपुर से बाहर अपनी पहचान छुपाने के लिए महिला के वेश में घूम रहे हैं। इसी दौरान पुलिस टीम ने आरोपी महावतवाड़ी निवासी मोहम्मद राहिल उर्फ बोहरा, सिलावटवाड़ी निवासी दानिश उर्फ आतंक, सिलावटवाड़ी निवासी मोहम्मद नदीम उर्फ निन्दो, सिलावटवाड़ी निवासी शाकीर उर्फ टईया और सिलावटवाड़ी निवासी माजिद खान उर्फ मच्छी को गिरफ्तार किया। आरोपी राहिल उर्फ बोहरा और शाहरुख पर पुलिस थाना गोवर्धन विलास में स्त्री लज्जा भंग के मामले में प्रकरण दर्ज हैं।