

Udaipur News: राजस्थान के उदयपुर जिले से बडी खबर है। जिले के ग्रामीण इलाके में रहने वाली एक आदिवासी बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। बच्ची के पिता को अरेस्ट कर लिया गया है, वहीं दो अन्य किशोर भी नामजद हैं। उनके खिलाफ भी एक्शन लेने की तैयारी की जा रही है। बच्ची कुछ दिन से लापता थी, उसकी दादी और पुलिस उसे तलाश कर रही थी। बाद में वह रोती हुई मिली। उसके बयान दर्ज किए जा रहे हैं, वह बेहद डरी हुई है।