

Food Security Scheme : सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी व सुदृढ़ बनाने के लिए राजस्थान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने पोस (पीओएस) मशीनों के सॉफ्टवेयर में बदलाव करने के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त खाद्य आयुक्त पूनम प्रसाद सागर के आदेश के अनुसार, डीलरों के बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण से लेकर सॉफ्टवेयर के विभिन्न एपीआइ अपडेट्स तक कई बदलाव होंगे।