

भक्ति और शेरो-शायरी का संगम: कृशु के वीडियोज़ में श्रद्धा और शेरो-शायरी का सुंदर मेल देखने को मिलता है। कभी वह सांवलिया से अपने मन की बात करता है, तो कभी जीवन के संघर्षों को शेरों के रूप में पेश करता है। उसके शब्दों में सादगी है, पर असर गहरा। वह प्रदेश के विभिन्न मंदिरों और आस्था स्थलों पर घूमता है और कंटेंट बनाता है।