

Railway Gift on Diwali : उदयपुर के राजसमंद के देवगढ़ मदारिया से मारवाड़ जंक्शन तक प्रस्तावित नई रेल लाइन वाया टॉडगढ़-रावली को आखिरकार रेलवे की हरी झंडी मिल गई। परियोजना से न सिर्फ उदयपुर, राजसमंद, और पाली जिले जुड़ेंगे, बल्कि जयपुर और अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों के बीच भी नया रेल संपर्क मार्ग तैयार करेगी। सर्वे के लिए रेलवे ने 11.75 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। यह रेललाइन न सिर्फ इन ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों तक पहुंच आसान बनाएगी, बल्कि पर्यटन के नए द्वार भी खोलेगी। टॉडगढ़ की हरित पहाड़ियां, देवगढ़ का ऐतिहासिक किला और रावली का शांत प्राकृतिक सौंदर्य रेलवे के नक्शे पर प्रमुख पर्यटन केंद्र बन सकते हैं।