

राजस्थान में पुलिस की आधुनिकीकरण योजना में पिछले सात साल में 41 करोड़ रुपए बजट जारी हुआ, लेकिन खर्च 30 करोड़ के आस-पास ही हो पाया। पिछले 7 साल में सबसे कम 33 फीसदी राशि वर्ष 2020-21 में खर्च की गई, जबकि सर्वाधिक 100 प्रतिशत राशि 2022-23 में खर्च होना पाया गया। साल 2017-18 में 80 फीसदी, 2018-19 में 95 प्रतिशत, 2019-20 में 67 फीसदी, 2020-21 में 33 फीसदी, 2021-22 में 45 प्रतिशत और 2022-23 में शत प्रतिशत राशि खर्च की गई। जबकि, 2023-24 और 24-25 में आधुनिकीकरण के लिए राशि जारी नहीं की गई है।