

उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. सुनीता मिश्रा का औरंगजेब को लेकर दिया गया बयान रविवार को फिर चर्चा में आ गया। राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि औरंगजेब कैसे कुशल प्रशासक हो सकता है। उसने तो छत्रपति शिवाजी के बेटे संभाजी के टुकड़े किए, देशभर में मंदिरों को तोड़ा।