

18 जून 2001 को जन्मी आत्मिका ने सेंट मेरीज स्कूल से 12वीं की। फिजिकल एजुकेशन में 100 फीसदी अंक पाए। गीतांजली कॉलेज से 2023 में इलेक्ट्रोनिक्स-कम्युनिकेशन में बीटेक में कॉलेज में दूसरी रैंक प्राप्त की। स्वतंत्रता सेनानी परिवार के महेशदत्त गर्ग ने बताया, राष्ट्रीयता व देशप्रेम के संस्कार दादा आनंद स्वरूप, दादी स्नेहलता से बचपन से ही मिल गए। पांचवीं में 11 साल की उम्र में टीवी पर गणतंत्र दिवस की परेड देखी तब ही सेना की वर्दी पहनने का सपना देखा। पिता के 2 मामा थलसेना में कर्नल और कैप्टन रहे, उनका अनुशासन देखकर सेना में जाने का पक्का प्रण कर लिया। ताऊ आलोक, अजय एवं बड़े इंजीनीयर भाई ने हमेशा हौसला अफजाई की। खेल और शिक्षा में संतुलन साध साबित कर दिया कि दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो कोई लक्ष्य असंभव नहीं।