

उदयपुर। 6 अक्टूबर को विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस मनाया जाता है, ताकि इस बीमारी और इससे पीड़ित लोगों की कठिनाइयों के प्रति समाज में संवेदनशीलता बढ़े। सेरेब्रल पाल्सी एक जटिल न्यूरोलॉजिकल समस्या है, जिसमें बच्चों के मांसपेशियों पर नियंत्रण कमजोर हो जाता है। इसके चलते वे सामान्य रूप से चल-फिर नहीं पाते, हाथ-पांव अकड़ जाते हैं, कभी-कभी बोलने व लिखने में भी कठिनाई होती है। परिजनों के लिए भी यह स्थिति बेहद कष्टदायक होती है, क्योंकि बच्चे दूसरों पर पूरी तरह आश्रित हो जाते हैं।