डूंगरपुर जिले के दोवड़ा कस्बे में पुलिस हिरासत में एक युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले ने तूल पकड़ लिया है और प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों तक सक्रिय हो गए हैं। कलेक्ट्रेट में बैठक जारी है, जिसमें कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, एसपी मनीष कुमार, विधायक गणेश घोगरा, विधायक उमेश डामोर, विधायक अनिल मीणा सहित आदिवासी समाज के लोग मौजूद हैं। बैठक स्थल पर बाहरी लोगों का प्रवेश रोका गया है।
गिरफ्तारी के बाद बिगड़ी हालत
जानकारी के अनुसार, दोवड़ा थाना पुलिस ने चोरी के मामले में देव सोमनाथ कलारिया निवासी दिलीप अहारी को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि पूछताछ के दौरान पुलिस ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उसे उदयपुर एमबी अस्पताल रेफर किया गया। सोमवार शाम उसकी मौत की अफवाह फैलने पर दोवड़ा कस्बे में तनाव व्याप्त हो गया और स्थिति बिगड़ने पर पुलिस की गाड़ी पर पथराव तक हुआ।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: डूंगरपुर में युवक की मौत की अफवाह से तनाव, पुलिस की गाड़ी पर पथराव; दोवड़ा छावनी में तब्दील