Udaipur News: तेज धारा में हार गई जिंदगी, पुलिया पार कर रहा बुजुर्ग पानी में बहा, नाकाम हुईं बचाने की कोशिशें

[ad_1]

जिले के सायरा थाना क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। तिरोल गांव के बोरमचा पुलिया पर 60 वर्षीय बुजुर्ग जालूराम गमेती तेज बहाव में बह गए। करीब एक घंटे तक ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन पानी का वेग इतना ज्यादा था कि सफलता नहीं मिल पाई और उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार जालूराम पुलिया पार कर रहे थे तभी अचानक पानी का जोरदार बहाव आ गया। संतुलन बिगड़ते ही वे धारा में बह गए। उन्हें बचाने के लिए ग्रामीणों के सारे प्रयास नाकाम रहे और देखते-ही-देखते हादसा हो गया। इस घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जालूराम को पानी के तेज बहाव में बहते हुए देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: RIMS Jaipur: जयपुर में एम्स की तर्ज पर बनेगा रिम्स, आज विधानसभा में पेश होगा विधेयक

घटना की सूचना मिलते ही सायरा थानाधिकारी किशोर सिंह और तहसीलदार सुरेश मेहता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत उदयपुर की राहत और बचाव टीम को भी अलर्ट किया।

बताया जा रहा है कि गोगुंदा क्षेत्र में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदी-नाले ऊफान पर हैं। पानी के तेज बहाव के चलते ग्रामीणों की आवाजाही और रोजमर्रा की गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। इस हादसे ने पूरे इलाके को गहरे शोक में डाल दिया है।

[ad_2]

Source link