उदयपुर : रविवार से ज्यादा पर्यटक 15 अगस्त को, सज्जनगढ़ में पार्किंग फुल होने से 2 घंटे एंट्री रोकनी पड़ी, मई के बाद सबसे ज्यादा पर्यटक पहुंचे | Udaipur Tourist Rush Sajjangarh Parking Full
उदयपुर : रविवार से ज्यादा पर्यटक 15 अगस्त को, सज्जनगढ़ में पार्किंग फुल होने से 2 घंटे एंट्री रोकनी पड़ी, मई के बाद सबसे ज्यादा पर्यटक पहुंचे | Udaipur Tourist Rush Sajjangarh Parking Full

सज्जनगढ़ फोर्ट में 15 अगस्त को कुल 4,544, 16 अगस्त को 3,724 पर्यटक पहुंचे, वहीं 15 अगस्त को सुहावने मौसम के कारण पर्यटकों की संख्या सामान्य दिनों के औसत से लगभग दोगुनी रही, जो अप्रेल से अगस्त तक के वर्तमान सीजन में अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। दूसरी ओर, सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में 15 अगस्त को 1,699 और 16 अगस्त को 1,810 पर्यटकों ने विजिट किया। इतनी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से सज्जनगढ़ पैलेस के रास्ते में जाम की स्थिति बन गई और पर्यटकों का प्रवेश कुछ घंटों के लिए बंद करना पड़ा।

Source link