पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश | Plantation Done Message Of Environmental Conservation
पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश | Plantation Done Message Of Environmental Conservation



चारभुजा. स्थानीय महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, चारभुजा में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य रामहंस मीणा ने बताया कि हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत स्काउट प्रभारी शेर सिंह सैनी के मार्गदर्शन में शुक्रवार को विद्यालय परिसर में छायादार, फूल एवं फलदार पौधे लगाए गए। इनमें आम, अमरूद, आंवला, जामुन, पपीता, इमली, शीशम, आशापाल और अंजीर आदि पौधे शामिल हैं। इस दौरान विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को 101 पौधे वितरित किए गए तथा उनकी देखरेख की जिम्मेदारी ली गई। साथ ही सभी को पौधों की देखरेख के लिए शपथ दिलाई गई। स्काउटर शेर सिंह सैनी ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को पेड़-पौधों के महत्व की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखरेख कर उन्हें बड़ा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक कालू दान, महेन्द्र कुमार जोशी, अभिभावक एवं विद्यालय का अन्य स्टॉफ उपस्थित रहा।



Source link