Rajasthan News: संदूक में बंद मिले 3 दिन से ‘लापता’ पति-पत्नी के शव, मंजर देखकर हर कोई रह गया हैरान | Udaipur Couple Murder Bodies Of Husband And Wife Missing For 3 Day Found

Rajasthan News: संदूक में बंद मिले 3 दिन से ‘लापता’ पति-पत्नी के शव, मंजर देखकर हर कोई रह गया हैरान | Udaipur Couple Murder Bodies Of Husband And Wife Missing For 3 Day Found

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले में तीन दिन से लापता दंपती के शव शुक्रवार को उनके घर के पीछे रखे बड़े संदूक में मिलने से सनसनी फैल गई। यह मामला गोगुंदा क्षेत्र के सायर थाना इलाके के पुनावली गांव का है। दोनों शवों को प्लास्टिक की थैलियों में पैक करके संदूक में बंद करके रखा था। संदूक के ऊपर बिस्तर रखे हुए थे, ऐसे में किसी को पता नहीं चल पाया। लेकिन, बदबू आने पर पड़ोसियों को शक हुआ, जिसके बाद सुबह पुलिस को सूचना दी।

Source link