Udaipur: उदयपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 11 थानों के SHO बदले; विवादों के बाद CI आदर्श परिहार को नई पोस्टिंग
Udaipur: उदयपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 11 थानों के SHO बदले; विवादों के बाद CI आदर्श परिहार को नई पोस्टिंग


राजस्थान पुलिस में जारी तबादलों के क्रम के बीच उदयपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने देर रात तबादला सूची जारी करते हुए 11 थाना प्रभारियों समेत कुल 36 अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

शहर के 11 प्रमुख थानों को मिले नए थाना प्रभारी

इस फेरबदल में शहर के कई प्रमुख थानों के थाना प्रभारी बदले गए हैं। वहीं, हाल ही में निजी अस्पताल के डॉक्टरों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस लाइन भेजे गए सीआई आदर्श परिहार को अब यातायात शाखा में लगाया गया है।

शहर के प्रमुख थानों में नए थाना प्रभारी


  • सूरजपोल थाना- सीआई सूर्यभान सिंह

  • भूपालपुरा थाना- सीआई रतन सिंह चौहान

  • प्रतापनगर थाना- सीआई अजय सिंह राव

  • सवीना थाना- सीआई दलबीर सिंह

  • घंटाघर थाना- सीआई मुकेश सोनी

  • धानमंडी थाना- सीआई गजवीर सिंह

  • गोवर्धन विलास थाना- सीआई सुनील चारण

  • नाई थाना- सीआई कर्मवीर सिंह

  • पर्यटन पुलिस थाना- सीआई दयालाल चौहान

  • बड़गांव थाना- एसआई हितेश यादव


डॉक्टरों से मारपीट के आरोपी CI को मिली नई पोस्टिंग


कुछ समय पहले निजी अस्पताल के डॉक्टरों के साथ मारपीट के मामले में चर्चा में आए सीआई आदर्श कुमार परिहार को पुलिस लाइन से हटाकर यातायात शाखा में नियुक्त किया गया है। इस फैसले को लेकर पुलिस महकमे में भी चर्चा बनी हुई है।

विशेष शाखाओं में भी किए गए बदलाव


  • सुशीला खोईवाल को पर्यटन पुलिस से महिला थाना भेजा गया।

  • दयालाल चौहान को मानव तस्करी विरोधी यूनिट से पर्यटन पुलिस थाना लगाया गया।

  • राजेंद्र चारण को गोवर्धन विलास से यातायात शाखा भेजा गया।

  • भंवरलाल को धानमंडी से मानव तस्करी विरोधी यूनिट में लगाया गया।

  • टीना सोलंकी को यातायात शाखा से अपराध सहायक शाखा में पदस्थापित किया गया।

  • बुद्धाराम और देवीलाल को साइबर थाना तथा भीमसेन कौशिक को जिला विशेष शाखा में लगाया गया।

ग्रामीण क्षेत्रों के कई थानों में भी हुए बदलाव


ग्रामीण क्षेत्र के कई थानों में भी नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इनमें प्रमुख रूप से-


  • प्रवीण राजपुरोहित- गोगुंदा

  • पवन सिंह- कुराबड़

  • सबीर खान- टीडी

  • शैतान सिंह- सायरा

  • परमेश्वर पाटीदार- खेरोदा

  • मदनलाल- फतेहनगर

  • करनाराम- झाड़ोल

  • रामरूप मीणा- ओगणा

  • प्रभुराम भील- कोटड़ा

  • देवेंद्र सिंह- कल्याणपुर

  • मनमंथ आढ़ा- खेरवाड़ा

  • राजेश कुमार मीणा- पहाड़ा

यह भी पढ़ें: एक कॉल ने खोला नीरज की मौत का राज, नहीं तो सड़क हादसा बनकर रह जाती ‘मर्डर मिस्ट्री’

24 घंटे में चौथी बड़ी ट्रांसफर लिस्ट

पुलिस विभाग में पिछले 24 घंटे के दौरान यह चौथी बड़ी तबादला सूची जारी हुई है। इससे पहले एएसपी, एएसआई, हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल स्तर पर भी बड़ी संख्या में तबादले किए गए थे। लगातार जारी हो रही तबादला सूचियों से साफ है कि पुलिस विभाग प्रशासनिक व्यवस्था को नए सिरे से मजबूत करने की दिशा में व्यापक बदलाव कर रहा है।

 



Source link