Udaipur: पति के साथ और परिवार के भरोसे ने बदली दिशा, फूड रिव्यू लिखती-लिखती बन गई फूड व्लॉगर



Udaipur: पति के साथ और परिवार के भरोसे ने बदली दिशा, फूड रिव्यू लिखती-लिखती बन गई फूड व्लॉगर

उदयपुर की स्नेहा चड्ढा तलरेजा आज सोशल मीडिया पर ‘उदयपुर भोग’ व्लॉगर के नाम से जानी जाती है, लेकिन उनकी यह पहचान एक दिन में नहीं बनी। करीब एक दशक पहले उन्होंने कंटेंट राइटिंग से अपना सफर शुरू किया था, जब ब्लॉगिंग केवल लिखित रिव्यू तक सीमित थी। उस दौर में वे रेस्टोरेंट्स के लिए फूड रिव्यू लिखती थी। करीब छह साल पहले कोरोना काल में स्नेहा ने ‘उदयपुर भोग’ पेज की शुरुआत की। शुरुआत में उन्होंने कुकिंग और फोटोग्राफी से कंटेंट बनाना शुरू किया, लेकिन समय के साथ इंस्टाग्राम पर रील्स का दौर आया। यहीं से उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती आई, कैमरे के सामने आने का डर।



Source link