
—–पूर्वानुमान: कल फिर बदलेगा मौसमपश्चिमी विक्षोभ का सर्वाधिक असर 7 अप्रेल को होना संभव है। ऐसे में जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन हो सकती है। आंधी आने पर 50-60 किमी घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि, मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।