
एएनटीएफ आईजी विकास कुमार ने बताया कि देलवाड़ा-कैलाशपुरी रोड पर स्थित एक 5 स्टार होटल के पीछे पहाड़ी पर 6 बीघा जमीन पर टीम पहुंची, जहां बड़े पैमाने पर गांजे की खेती होना पाया गया। मौके से गांजे के 5 हजार 860 पौधे बरामद किए गए। मामले में आरोपी बुजुर्ग राजसमंद खमनोर के रायानाल निवासी नत्थूलाल गमेती को गिरफ्तार किया गया। टीम मौके पर पहुंची तो नत्थूलाल गांजे के छोटे पैकेट बनाकर बेचने की तैयारी में था। जांच में सामने आया है कि इस जमीन के 19 खातेदार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।——