
किराया कम होने की खुशी के बीच, उदयपुर-जयपुर के बीच बंद हो चुकी वंदे भारत एक्सप्रेस को दोबारा शुरू करने की मांग ने भी जोर पकड़ लिया है। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर चर्चा की है। कटारिया ने सुझाव दिया है कि वंदे भारत के समय में बदलाव किया जाए, ताकि यह यात्रियों के लिए अधिक उपयोगी हो सके।