उदयपुर : कमल पर वोट वर्षा… उदयपुर में 7वीं बार बन रहा भाजपा का बोर्ड, सलूम्बर-राजसमंद में भी आगे, 12 में से 7 पर भाजपा | Udaipur Bjp Board Election Results



उदयपुर : कमल पर वोट वर्षा… उदयपुर में 7वीं बार बन रहा भाजपा का बोर्ड, सलूम्बर-राजसमंद में भी आगे, 12 में से 7 पर भाजपा | Udaipur Bjp Board Election Results

उदयपुर जिले की 6 निकायों में से 3 भाजपा और 3 कांग्रेस, राजसमंद की 5 निकायों में से 3 भाजपा और 2 कांग्रेस के पास गई, वहीं नए जिले सलूम्बर में भाजपा ने कांग्रेस से बोर्ड छीन लिया। राजनीति का गढ़ कहे जाने वाले क्षेत्र भींडर और कानोड़ नगर पालिकाओं में भाजपा के अंतर्कलह की वजह से कांग्रेस बोर्ड बनाने जा रही है। कानोड़ में कांग्रेस दुबारा बोर्ड बनाने जा रही है, वहीं भींडर में भाजपा अपना बोर्ड नहीं बचा पाई। भींडर में तो 26 साल बाद कांग्रेस का बोर्ड बनेगा। इधर, फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका में भाजपा चौथी बार बोर्ड बनाने जा रही है। जिले के मावली और वल्लभनगर में पहली बार निकाय चुनाव हुए हैं। वल्लभनगर में भाजपा, जबकि मावली में कांग्रेस सफल रही है।



Source link