

03:06 PM, 26-Feb-2026
दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत लगीं रश्मिका
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, रश्मिका मंदाना शादी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान वो सिल्क के कपड़ों में दुल्हन के तौर पर नजर आईं। जो पारंपरिक रीति-रिवाजों को दर्शाता है। वो दुल्हन के रूप में काफी खूबसूरत नजर आईं।
02:12 PM, 26-Feb-2026
कोरियन ड्रामा से प्रेरित रही थीम
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, शादी की रस्में एक खास कोरियाई ड्रामा से प्रेरित थीम पर आधारित शाम के साथ शुरू हुईं। यह थीम रश्मिका मंदाना के कोरियाई पॉप कल्चर के प्रति प्यार को दर्शाती हैं। रात का मुख्य आकर्षण कोरियाई ड्रामा की थीम पर आधारित एक खास केक था, जिसने समारोह को और भी खास बना दिया।
01:41 PM, 26-Feb-2026
श्रव्या वर्मा ने साझा की हल्दी सेरेमनी से तस्वीर
श्रव्या वर्मा
– फोटो : इंस्टाग्राम
एक ओर जहां फैंस शादी की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कॉस्ट्यूम डिजाइनर श्रव्या वर्मा ने हल्दी समारोह के दौरान की एक तस्वीर साझा की है। इसमें वो पीले रंग के आउटफिट में चेहरा पर रंग लगाए नजर आ रही हैं। उनके दोनों हाथों पर विरोश का टैग बंधा हुआ है। उनकी तस्वीर देखकर ऐसा लगता है कि हल्दी में जमकर मस्ती की गई है।
12:54 PM, 26-Feb-2026
गीता-गोविंदम के प्रोड्यूसर ने दीं शुभकामनाएं
गीता गोविंदम के प्रोड्यूसर और विजय-रश्मिका
– फोटो : सोशल मीडिया
विजय-रश्मिका की फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के निर्माता बन्नी वसू ने विरोश को शादी की शुभकामनाएं भेजी हैं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मेरे गीता गोविंदम आप दोनों को एक-दूसरे को हमेशा के लिए चुनते देखना बेहद खास है। विजय आपका आपका जोश और वफादारी और रश्मिका आपका प्योर हार्ट और प्यार.. आप दोनों साथ में जादुई हैं। आपका वैवाहिक जीवन अटूट प्रेम, शक्ति, हंसी और उम्मीदों से भरा हो। आप दोनों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हार्दिक बधाई!’
My #GeethaGovindham ❤️❤️
Watching you both choose each other forever is beyond special. @TheDeverakonda, your fire and loyalty… @iamRashmika, your warmth and pure heart… together you are magic in its truest form.
May this marriage be filled with unstoppable love, strength,… pic.twitter.com/6A8QQTMUm8
— Bunny Vas (@TheBunnyVas) February 26, 2026
12:46 PM, 26-Feb-2026
पैपराजी को बांटी मिठाई, डिब्बे पर बनी रश्मिका की तस्वीर
विरोश ने पैप्स को बांटी मिठाई
– फोटो : सोशल मीडिया
एक वीडियो सामने आया है, जहां विजय रश्मिका की टीम ने बाहर खड़े पैपराजी को मिठाई के डिब्बे बांटे हैं। इन डिब्बों पर रश्मिका मंदाना की तस्वीर भी नजर आ रही है।
VIDEO | Udaipur, Rajasthan: “We’re happy to celebrate with you and share these pure delicacies”, says Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda’s team on ViRosh’s wedding.#RashmikaMandanna #vijaydevarkonda
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/p2EbCNChnW
— Press Trust of India (@PTI_News) February 26, 2026
VIDEO | Udaipur: Visuals of sweets being distributed outside the wedding venue of actors Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/DBhRLsd4KO
— Press Trust of India (@PTI_News) February 26, 2026
12:44 PM, 26-Feb-2026
सनसेट में होगी कोडावा परंपराओं से शादी
कोडावा परंपरा से कपल शाम चार बजे शादी करेंगे, जो सनसेट में होगी। सनसेट में कपल अपने इस यादगार पल को और भी खूबसूरत बनाना चाहता है।
12:43 PM, 26-Feb-2026
तेलुगु परंपराओं से पूरी हुईं शादी की रस्में
विरोश की तेलुगु परंपराओं से शादी की रस्में पूरी हुईं। अब विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आधिकारिक रूप से शादी के बंधन में बंध गए हैं और पति-पत्नी बन गए हैं।
12:09 PM, 26-Feb-2026
रश और विजय की शादी के जश्न में स्वागत है
विरोश की शादी की तैयारियों का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें लिखा नजर आ रहा है ‘रश और विजय की शादी के जश्न में आपका स्वागत है।’ इसक बाद वीडियो में बाकी सजावट और तैयारियां नजर आ रही हैं।
12:05 PM, 26-Feb-2026
कपल ने पैपराजी को बांटी मिठाई
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, विजय-रश्मिका ने पारंपरिक तेलुगु शादी की रस्में पूरी करने के बाद वेन्यू के बाहर मौजूद पैपराजी का अभिवादन किया है। साथ ही वहां मौजूद पैप्स और फोटोग्राफर्स के लिए मिठाई के डिब्बे भी भिजवाए हैं।
12:03 PM, 26-Feb-2026
शाम चार बजे होगी कोडवा परंपराओं से शादी
सुबह 10:10 बजे तेलुगु विवाह संपन्न होने के बाद, अब कोडवा रीति-रिवाजों से शाम 4 बजे शादी की रस्मों को किया जाएगा। रश्मिका मंदाना कोडवा संस्कृति से आती हैं। इसलिए कोडवा परंपराओं से भी शादी की रस्में की जाएंगी।