

जयपुर स्टेशन यार्ड में एयर कोनकोर्स फेज-2 का काम किया जा रहा है। इसके चलते रेलवे ने 21 नवंबर से 13 दिसंबर तक करीब 21 दिन के लिए इंटरसिटी को उदयपुर से अजमेर के बीच ही चला रही है। हालांकि, रेलवे की ओर से जानकारी दी गई थी कि गाड़ी संख्या 12991 और 12992, उदयपुर सिटी-जयपुर-उदयपुर सिटी रेलसेवा को 21 नवंबर से 10 दिसंबर तक और 13 दिसंबर को आंशिक रद्द किया है। इस दौरान दोनों ट्रेनें जयपुर के स्थान पर अजमेर से आवागमन करेंगी।