

प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने यह कानून वापस नहीं लिया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदेश महामंत्री गोविंद दीक्षित ने बताया कि विरोध प्रदर्शन पांच चरणों में किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री गिरीश दवे, जिला अध्यक्ष अंबालाल नागदा, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप श्रीमाली, यशवंत पालीवाल, संभाग महामंत्री परमानंद नागदा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।