

मेघवालों की घाटी गांव के पास हुई घटना
यह घटना उदयपुर से कुछ दूरी पर देबारी क्षेत्र के मेघवालों की घाटी गांव के पास हुई। घायल युवती अपनी बहन के साथ उदयपुर से अजमेर की ओर यात्रा कर रही थी। अचानक हुए हमले के बाद युवती जोर-जोर से चिल्लाने लगी, जिसे सुनकर यात्रियों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। यात्रियों ने तत्काल चैन खींचकर ट्रेन को रोका।
युवती का उपचार जारी
सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रेन को लगभग एक किलोमीटर आगे देबारी रेलवे स्टेशन पर रोका गया, जहां युवती को स्ट्रेचर पर उतारकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। फिलहाल युवती का उपचार जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?
प्रत्यक्षदर्शी एडवोकेट मधु गर्ग ने बताया कि ट्रेन राणा प्रताप नगर स्टेशन से रवाना होने के कुछ देर बाद अचानक युवती की चीख-पुकार सुनाई दी। जब यात्री मौके पर पहुंचे तो देखा कि युवती के नाक के पास गहरा घाव था और काफी खून बह रहा था। सीट के पास कांच के टुकड़े पड़े मिले, जिससे आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाहर से कांच की बोतल फेंकी।
ये भी पढ़ें: आईटी घोटालों की जांच में देरी, हाईकोर्ट ने एसीबी के डीआईजी आनंद शर्मा को तलब किया
हमलावर की तलाश जारी
घटना के बाद आसपास के इलाके में काफी तलाश की गई, लेकिन कोई संदिग्ध नजर नहीं आया। रेलवे पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की है और मामले की छानबीन जारी है। पुलिस हमलावर की पहचान और हमले के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।