

आध्यात्म परिवार संस्था के प्रवक्ता अल्पेश शाह ने बताया कि उदयपुर निवासी संपन्न परिवार की 28 वर्षीय बेटी इतिकुमारी मुंबई में दीक्षा लेंगी। यह दीक्षा जैनाचार्य योगतिलक सूरि के सान्निध्य में 8 फरवरी, 2026 को बोरीवली में होगी। विजय स्टील ट्यूब कंपनी के होल्डर विजयकुमार मोकलचंद राजनगरवाले परिवार के सेक्टर-4 निवासी अशोकभाई जैन की 28 वर्षीय बेटी इतिकुमारी का लालन-पालन उदयपुर में हुआ।