

यहां से ऋषभदेव बस स्टैंड पहुंचे, जहां स्थित राम मंदिर में दर्शन किए। ऋषभदेव में शाम 7.30 बजे गाजे बाजे के साथ कंधे पर बैठाकर जुलूस निकाला गया। बड़ी बात ये कि आरोपी के जुलूस में खेरवाड़ा से कांग्रेस के विधायक दयाराम परमार भी शामिल हुए। राम मंदिर में स्वागत के दौरान प्रदेश कांग्रेस सदस्य जयप्रकाश वानावत, पूर्व शिक्षा उप निदेशक भूपेंद्र जैन, ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष मुकेश कुमार जैन, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष महावीर जैन, उपसरपंच दया प्रकाश पहाड़ भी शामिल हुए।